कोल: रामघाट रोड, श्री भक्त हनुमान सेवा समिति के प्रयासों से 14 नव विवाहित जोड़े बंधेंगे दांपत्य सूत्र में
Koil, Aligarh | Mar 3, 2025 अलीगढ़ में सामाजिक समरसता और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 14 दूल्हों की बारात एक साथ निकलेगी जो शहर के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे।