कोल: बन्नादेवी में नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल हुआ, कार चालक को पीटने का वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Mar 3, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के मेलरोज जीटी रोड की है।जहां नशे में धुत एक कार चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया बाइक सवार के परिजनों के द्वारा कार सवार को कार से खींच कर जमकर पीटा। इधर रोड पर कार चालक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना के बाद रोड पर लंबा जाम लग गया।