कोल: पुलिस ने मथुरा रोड से लूट के ₹5000 व 1050 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Mar 3, 2025 थाना सासनीगेट पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान शातिर अभियुक्त पिंटू उर्फ गोलू पुत्र बालकराम को मथुरा रोड से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 1050 ग्राम अवैध गांजा तथा लूट किए हुए ₹5000 नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त जेल भेजने की कार्रवाई की।