बागपत: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चलते टेंपो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Baghpat, Bagpat | Apr 20, 2026 बागपत के मविकला क्षेत्र में सोमवार को करीब दोपहर 1:30 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलते टेंपो में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार टेंपो चालक भूरी सिंह एक्सप्रेसवे पर वाहन लेकर जा रहा था। तभी अचानक टेंपो से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए चलती