आज बुधवार शाम 4 बजे ग्राम कुरंदी के हैप्पी कामधेनु गौ शाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन भव्य रूप में किया गया था।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव भी सपरिवार शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण एवं गौ माता की पूजा अर्चना की।