कालका: अमरावती एनक्लेव वनखंडी माता दुर्गा मंदिर में फ्री हेल्थ चेकअप व फ्री हेल्थ अवेयरनेस कैंप का हुआ उद्घाटन
अमरावती एनक्लेव वनखंडी माता दुर्गा मंदिर में अमरावती रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा ने फ्री हेल्थ चेकअप व फ्री हेल्थ अवेयरनेस कैंप का उद्घाटन किया। शमशेर शर्मा ने बताया कि अल्केमिस्ट अस्पताल पंचकुला की ओर से लगाए गए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ, लंग्स रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ के अलावा डेंटल स्पेशलिस्ट आदि डॉक्टरों की टीम ने रोगियों की जांच कर उपचार किया।