कालका: आम आदमी पार्टी का कालका विधानसभा में बढ़ रहा कुनबा, कालका में आप जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी
कालका विधानसभा में आम आदमी पार्टी के द्वारा सदस्य अभियान को आगे बढ़ाते हुए लगातार पार्टी से नए सदस्यों को जोड़ा जा रहा हैं। जानकारी देते हुए शुक्रवार को पंचकूला से आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने कहा की लगातार लोग पार्टी की सदस्य ले रहे हैं और कालका विधानसभा में आम आदमी पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है।