कालका: अमरावती पुल के पास से बाइक हुई चोरी, केस हुआ दर्ज
शुक्रवार को अमरावती पुल के पास से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में प्रमोद कुमार ने बताया कि बाइक नंबर RJ-40- SC-8426 अमरावती में पुल के पास खड़ी की हुई थी और वह काम पर चला गया। जब वापस आया तो बाइक वहां नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।