फतेेहपुर: फतेहपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 5 लोग घायल; मां-बेटी की हालत गंभीर
बाराबंकी के फतेहपुर में एक सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। महादेव तालाब मंदिर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मलावां निवासी अमन अपने मौसा रवि और मौसी सोनी के साथ दवा लेकर घर लौट रहे थे।