पूरनपुर: गांव सबलपुर खेतों में लगी बिजली की मोटरें हुई चोरी किसानों ने पुलिस से शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी सुरेश पाल सिंह,पंकज सिंह और ऋतुराज सिंह ने बताया कि खेत पर बिजली चालित मोटर लगी हुई थी।घना कोहरा होने पर चोरों ने खेतों पर लगी मोटर चोरी कर ले गए। जानकारी लगने पर किसानों के होश उड़ गए। मामले की शिकायत किसानों ने पुलिस से की है।