सूरजपुर: खेत में पलटा ट्रैक्टर, युवक की हालत गंभीर; 108 और 112 की तत्परता से बची जान, जिला अस्पताल सूरजपुर में इलाज जारी
सूरजपुर जिले के ग्राम डुमरिया में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में ट्रैक्टर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खेत में पलट गया, जिससे आंचल कुमार राजवाड़े ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी कमर में गंभीर चोट आई।