नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता में सुधार होने के बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत लागू स्टेज-1 की पाबंदियां हटा दी गई हैं। यह निर्णय एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने सोमवार को लिया। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 119 दर्ज किया गया।