गिरिडीह: देवपहाड़ी में ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा को पिकअप वाहन ने कुचला, हादसे में मौके पर ही मौत।
देवरी थाना क्षेत्र के देवपहाड़ी में सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रानी कुमारी, पिता कृति साव, पैदल ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।