मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने भगवान को साक्षी मानकर लिए साथ फेरे, रचाई शादी
संत नगर थाना क्षेत्र के दीपनगर पटेरा गांव निवासी रोहित यादव की रिश्तेदारी चील क्षेत्र के खुलूवागांव में है जहां रोहित आता जाता था वही रिश्ते में बहन की ननद यानी जीजा की बहन खुशबू यादव उर्फ संगीता से प्रेम हो गया शुक्रवार को दोनों घर से निकाल कर दिल्ली पहुंच गए दिल्ली में ही रह रहे रोहित यादव के भाई व जीजा ने दोनों को दिल्ली से लेकर आए और मंदिर में रचाई शादी।