मंडी: लोकसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है भारतीय जनता पार्टी- सोमवार को बोले जिला मंडी के जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा
Mandi, Mandi | Mar 4, 2024 जिला मंडी के जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने सोमवार को मंडी जिला मुख्यालय में कहा कि वर्तमान में भाजपा के सभी मंडलों में त्रिदेव सम्मेलन और लाभार्थी अभियान के तहत गांव में घर-घर पहुंचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा पहले से ही तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा 195 लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर तैयारी भी बता दी गई है।