थाना नौगांव पुलिस ने फोर लेन ब्रिज के पास से आरोपी को अवैध 315 बोर देशी बंदूक, कारतूस सहित किया गिरफ्तार
छतरपुर पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी।
नौगांव थाना पुलिस ने फोरलेन हाईवे के चौबारा ब्रिज के पास से एक आरोपी को 315 बोर की अवैध देशी बंदूक एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान खुशवेंद्र राजपूत निवासी ग्राम इमिलिया, थाना हरपालपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अवैध हथियारों के स्रोत की भी जांच कर रही है।
छतरपुर पुलिस की इस कार्रवाई पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
#Chhatarpur #Naugaon #MPPolice #BreakingNews #IllegalWeapon CrimeNews