भरथना: बकेवर के वरुणा ढावा में ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दंपती घायल, पति को जिला अस्पताल किया रेफर
बकेवर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग औरैया-इटावा मार्ग पर वरुणा ढाबा के समीप सोमवार. मंगलवार की मध्य रात्रि में एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो चालक घायलों को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। रजपुरा उझियानी निवासी रीता यादव और उनके पति होम सिंह नोएडा जाने के लिए ऑटो से बकेवर आ रहे थे।