शुक्रवार की रात 08 बजे के करीब प्रदेश के डिप्टी सीएम व कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने एक वीडियो जारी किया।जिसमें उन्होंने ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ में नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे और राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे।जिसको लेकर लोगों को भारी उत्साह और उमंग है।