मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के कोलाही गांव में पंजाब में काम के दौरान मृत मजदूर का शव पहुंचते ही दौड़ी शोक की लहर, मचा कोहराम
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोलाही निवासी 40 वर्षी अरविंद कुमार 8 वर्षों से पंजाब के संगरूर स्थित असीमा पेपर प्राइवेट लिमिटेड में मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्य थे। गुरुवार सुबह 7:30 बजे काम के दौरान उनकी मौत हो गई अरविंद परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है शनिवार की सुबह 10:00 बजे शव गांव में पहुंचते ही मातम छा गया है।