घोड़ाडोंगरी: यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में कोबरा सांप निकलने से हड़कंप, सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू
बुधवार दोपहर करीब 3 बजे घोड़ाडोगरी के शोभापुर क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक कोबरा सांप निकल आया। सांप को देखते ही वहां मौजूद बैंक कर्मचारी और ग्राहक घबरा गए और तुरंत सुरक्षित दूरी बना ली। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सर्प विशेषज्ञ को सूचना दी।