कांडी: कांडी में नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने सीओ से लगाई गुहार
Kandi, Garhwa | Jun 19, 2026 कांडी प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार में नाली की सफाई नहीं होने और उसमें कचरा डाले जाने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ बदबू और संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका सताने लगी है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कांडी के मुखिया के माध्यम से अंचल अधिकारी राकेश सहाय को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि