रसूलाबाद: संजय नगर बस स्टॉप पर खराब पड़ा वाटर कूलर, भीषण गर्मी में ठंडे पानी को तरसते राहगीर
रसूलाबाद विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिठउपुरवा के संजय नगर बस स्टॉप पर ब्लॉक प्रमुख कोटे से लगाया गया वाटर कूलर वर्षों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी में राहगीरों और यात्रियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बस स्टॉप संजय नगर का क्षेत्र का प्रमुख पड़ाव है, जहां से आसपास के कई गांवों के लोग कानपु