शिवपुरी-कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौआ-पिपरोदा के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है।संभवत युवक ट्रेन के डिब्बे से गिर गया।और उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत होगई फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।जानकारी के अनुसार कौशल योगी निवासी रेलवे कॉलोनी कोलारस ने किमी 1171/25 ट्रैक के पास शव देखा।और कोलारस पुलिस को सूचना दी थी।