पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा थाना क्षेत्र की महादेवसाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास से रविवार को पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। सोमवार को भी उक्त व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो सकी। इधर इस संबंध में सोमवार शाम छह बजे गोईलकेरा थाना के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।