धौलपुर: धौलपुर में मौसम फिर पलटा खा सकता है, बारिश होने की संभावना
कृषि विज्ञान केंद्र धौलपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. माधो सिंह मीणा ने बताया कि एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 मार्च को एक बार पुनः बादल छाए रहने एवं राज्य के उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान भरतपुर संभाग, बीकानेर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाओं के झोंके च