धार: कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक, पानी की चोरी रोकने हेतु अभियान चलाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल उपयोगिता समिति अध्यक्ष प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।