धार: जिला जेल में कैदियों के लिए आयोजित न्यूरोथेरेपी प्रशिक्षण में पहुंचे कलेक्टर, कैदियों को किया प्रेरित
धार में जिला जेल में कैदियों के लिए निःशुल्क न्यूरोथैरेपी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा शामिल हुए। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आयोजन में कैदियों को प्रशिक्षण का लाभ लेने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि जेल में रहकर भी आप अपने समय का सही सदुपयोग करे।