सीहोर और देवास जिले में रेलवे लाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के बदले वैधानिक मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिलने से बुधनी में आदिवासी संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद महिलाएं, पुरुष और युवा तहसील कार्यालय परिसर में डटे हुए हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से किसी जिम्मेदार अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ल