प्रतापपुर: रमकोला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल
रमकोला मुख्य मार्ग के परसा पारा के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तत्काल घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज गति में थीं।