हादसे में अपना एक पैर खो चुके दुलदुला तहसील के ग्राम मयुरचुन्दी निवासी पुरेन्द्र यादव को रायपुर में नया कृत्रिम पैर लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उनके इलाज और कृत्रिम पैर का पूरा खर्च शासन उठाएगा। जशपुर जनसंपर्क से शनिवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार दैनिक मजदूरी से परिवार चलाने वाले पुरेन्द्र ने कैंप कार्यालय में आवेदन देकर।