बेगूसराय: इंडोर स्टेडियम में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित, DM-SP शामिल हुए
इंडोर स्टेडियम में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे किया गया. इस मौके पर डीएम तुषार सिंगला एवं एसपी मनीष ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन निवेदित किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि बेगूसराय के औद्योगिक क्षेत्र को इनकी अहम भूमिका रही है.