मध्यप्रदेश के बड़वाह गुरुद्वारे में खालसा साजना दिवस पर श्रीगुरु सिंघ सभा समिति द्वारा मनाए जा रहे तीन दिवसीय वैशाखी त्यौहार का मंगलवार देर रात समापन हुआ है।गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष सरदार सुरेंदर सिंह भाटिया ने मंगलवार रात ग्यारह बजे जानकारी देते हुए बताया कि खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को वैशाखी त्यौहार हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।