टिकारी: पंचानपुर बाजार में बीते सप्ताह तीन दुकान में हुई चोरी की घटना में संलिप्त युवक को केसपा से पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tikari, Gaya | Jun 7, 2026 पंचानपुर मुख्य बाजार में बीते सप्ताह 3 दुकान में हुई चोरी की घटना में संलिप्त युवक को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान केसपा के अनुसूचित टोला निवासी हरिचरण मांझी के 22 वर्षीय पुत्र अशोक मांझी से हुई है। SHO पद्माकर उपाध्याय ने बताया कि CCTV फुटेज से पहचान उपरांत युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।