बालोद: एक आंख से नहीं दिखता, फिर भी साइकिल से शादी में पहुंचते हैं रूपेश; 20 साल में 9,852 पौधे बांटकर हरियाली का संदेश
Balod, Balod | Apr 20, 2026 बालोद जिला मुख्यालय के जवाहरपारा निवासी दिव्यांग सफाई कर्मचारी रूपेश कुमार सोनकर पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनोखी मिसाल पेश कर रहे हैं। एक आंख से दिखाई नहीं देने के बावजूद वे साइकिल से शादी समारोहों में पहुंचकर वर-वधू को उपहार स्वरूप पौधे देते हैं और उन्हें पेड़ बनने तक सहेजने की जिम्मेदारी भी सौंपते हैं।