गुना नगर: सगोरिया गांव में पीएम आवास की एक किस्त मिलने के बाद रोक, मकान अधूरा, हितग्राही ने कलेक्टर से की शिकायत
गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जमरा के ग्राम सगोरिया निवासी शैतान सिंह जाटव ने 22 अप्रैल को कलेक्टर से कि शिकायत में कहा, पीएम आवास योजना के तहत मिले आवास की एक किस्त डालने के बाद रोक लग गई। खेत पर बना रहा हूं, किस्त ना आने से मकान अधूरा पड़ा है। गांव के चौकीदार पर भी फरियादी ने स्टे लगाने के आरोप लगाए है। कलेक्टर से पीएम आवास की किस्त डलवाने की मांग की।