शेरघाटी: आमस थाना क्षेत्र के लेमबुआ बहेरा गांव में महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पति और ससुर पर मुकदमा दर्ज
Sherghati, Gaya | Apr 26, 2025 आमस थाना क्षेत्र के लेमबुआ बहेरा गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने आमस थाना में लिखित आवेदन देकर मृतका के पति और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। आमस थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने शनिवार को शाम 6 बजे बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करत