शेरघाटी: बिशनपुरा के महादलित टोला में एक महीने से नल-जल योजना बंद, प्रशासन बेखबर #jansamasya
Sherghati, Gaya | Apr 25, 2025 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना शेरघाटी प्रखंड के बिशनपुरा गांव वार्ड नं 6 स्थित महादलित टोला में पिछले एक महीने से बंद पड़ी है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। भीषण गर्मी और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के बीच ग्रामीणों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा।