सरवाड़: गुर्जर समाज कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद की बैठक शहर के गुर्जर छात्रावास में हुई आयोजित,गिर्राज गुर्जर बने जिलाध्यक्ष
Sarwar, Ajmer | Feb 5, 2024 शहर के गुर्जर छात्रावास सोमवार कों गुर्जर समाज कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद की बैठक आयोजित हुई जिसमें सर्व सहमति से टोडारायसिंह निवासी गिरिराज गुर्जर कों केकड़ी जिलाध्यक्ष बनाया गया,अध्यक्ष का समाज के लोगों ने स्वागत किया,बैठक मे अध्यक्ष ने शिक्षा के प्रति समाज में जागृति लाने सहित समाज हित में काम करने की बात कही