सरवाड़: जलदाय विभाग ने अवैध नल कनेक्शन हटाने के विशेष अभियान में सरवाड़ सहित अन्य गांव में 26 अवैध नल कनेक्शन काटे
Sarwar, Ajmer | Feb 2, 2024 जलदाय विभाग के सरवाड़ सहायक अभियंता भुवन लावड़िया व कनिष्ठ अभियंता रोहित जैन की अनुशंसा पर अवैध कनेक्शन हटाने के विशेष अभियान के तहत सरवाड़,समेलिया,फतेहगढ़,सूरजपुरा में मुख्य पेयजल लाइन से 26अवैध नल कनेक्शन हटाए गए,तथा सभी को भविष्य में अवैध कनेक्शन के लिए पाबंद किया गया,टीम मे GA INFRA कंपनी के सरवाड इंचार्ज देशराज सिँह, रामरतन गुर्जर,भेरू,मुकेश कीर मौजूद रहे