श्रीनगर: मोहर्रम के त्योहार को लेकर श्रीनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को चार बजे श्रीनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में मोहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई।