बगहा थाना क्षेत्र के बनचहरी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में सेमरा थाना क्षेत्र के बिनवलिया निवासी 40 वर्षीय टेंट संचालक राजू चौधरी की मौत हो गई। हादसा सोमवार की शाम करीब 5 बजे चौतरवा पड़ाव कॉलेज के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि राजू चौधरी अपने साथी के साथ बाइक से टेंट हाउस के लिए डीजे खरीदकर लौट रहे थे,तभी घटना घटी हैं