जसवंतनगर: जसवंत नगर कोतवाली पुलिस ने चलाया नशे के खिलाफ अभियान, ग्राम मलाजनी में ताड़ी कराई नष्ट और आरोपी हुए फरार
प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया है कि पुलिस उप निरीक्षक ललित कुमार चतुर्वेदी की टीम ने अवैध ताड़ी के खिलाफ अभियान में मिट्टी के बर्तनों में रखी ताड़ी नष्ट की। ताड़ी निकलने वाले आरोपी पुलिस क़ो देखकर फरार हो गए। पुलिस ने ताड़ी निकलने वाले पेड़ों क़ो छटवाया. जिससे दोबारा ताड़ी निकलना संभव नहीं हो. प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।