हाजीपुर: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर सोनबरसा चौक के पास सड़क हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग स्थित सोनबरसा चौक पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घायल की पहचान मटियारा टोंक निवासी महेंद्र दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महेंद्र दास घर के लिए सामान खरीदने सोनबरसा चौक आए थे।