बाड़मेर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बाड़मेर शहर में रोज कई चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। बाड़मेर के रैन बसेरे के पीछे एक घर में लोहे के सरिये से ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घर मालिक ने बुधवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि लोहे के सरिये से घर का दरवाजा तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे।