आरा: आरा सदर अस्पताल के डॉक्टर से डिजिटल अरेस्ट कर 19 लाख की ठगी, मामले में दो आरोपी नई दिल्ली से गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Oct 25, 2025 आरा सदर अस्पताल के डॉक्टर राम निवास प्रसाद से 19 लाख की हुई थी ठगी। मामले में आज साइबर डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जून महीना में डॉक्टर से डिजिटल अरेस्ट कर 19 लाख की ठगी की गई थी। कई तरह के अनुसंधान के बाद इस मामले में नई दिल्ली से दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जल्दी ही अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर पैसे की बरामदगी भी कर ली जायगी।