देहरादून: सामुदायिक भवन, गुनियालगांव, देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होने दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आपको बता दें कि यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक देशभर में संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए कृषि क्षेत्र में जागरूकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।