गोरखपुर: गोरखपुर क्लब में अंबेडकर सम्मान के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस बाबा साहब की विद्वता से घबराई थी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस व सपा लगातार प्रयास करती रही, जिसके कारण समाज में विद्वेष,अराजकता पैदा होता रहे। कांग्रेस ने 1952 में बाबा साहब को चुनाव नहीं जीतने दिया। 1954 उपचुनाव में कांग्रेस ने उनके निजी सहायक को ही उनके खिलाफ चुनाव लड़ाया, बाबा साहब फिर हार गए।उक्त की जानकारी मुख्यमंत्री मीडिया सेल द्वारा आज दिन शनिवार दोपहर 2 बजे मिली।