धौरहरा स्थित हमीद फिलिंग स्टेशन पर डीजल और पेट्रोल की कमी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेट्रोल पंप पर किसानों और वाहन चालकों की पेट्रोल पंप पर लंबी कतार साफ देखी जा सकती है।