मैहर: खेरमाई माता मंदिर के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने जांच शुरू की
मैहर। कोतवाली मैहर अंतर्गत देवीजी चौकी क्षेत्र में स्थित खेरमाई माता मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर देवीजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मैहर में सुरक्षित रख अम जन से देवी जी चौकी य कोतवाली थाना मे संपर्क करने की गईं अपील।