चायल: पिपरी थाना क्षेत्र में कुत्ते से टकराकर बाइक सवार भाई-बहन घायल, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बहन को दवा दिलाने के लिए चायल जा रहा था। जैसे ही वह नाईम मियां का पूरा के पास पहुंचा, अचानक सामने आए कुत्ते से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरे!